मुंबई । उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ द्वारा आर्थिक सहयोग दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी का सम्मान किया गया। संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने उनका सम्मान करते हुए कहा कि डॉ राधेश्याम तिवारी सिर्फ संस्था के पदाधिकारी ही नहीं अपितु हम सबके मार्गदर्शक और संरक्षक भी हैं। संस्था के विकास में इनका विशिष्ट योगदान है। डॉ राधेश्याम तिवारी ने कहा कि संघ की हर जरूरत पर वे हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश बहादुर सिंह, डॉ शिवश्याम तिवारी, महामंत्री देवेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, डॉ किशोर सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
उत्तर भारतीय संघ ने किया डॉ राधेश्याम तिवारी का सम्मान
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
