मुंबई। एशियाई खेलों में भारत को रजत पदक दिलाने वाली मुंबई की उड़न परी ऐश्वर्या मिश्रा को प्रोत्साहन राशि देने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कल कल्याण के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने अपनी संस्था श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन की तरफ से ऐश्वर्या को एक लाख रुपए का चेक दिया गया। शिवसेना के शाखा प्रमुख प्रकाश पुजारी, युवा सेना विभाग प्रमुख प्रशांत पवार, युवा सेना शाखा प्रमुख रहमान खान, रोहित मनकू तथा ओंकार म्हामणकर ने उनकी तरफ़ से ऐश्वर्या मिश्रा को एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि का चेक दिया।दहिसर में रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा की कामयाबी की खबर मिलते ही मागाठाणे के लोकप्रिय विधायक प्रकाश दादा सुर्वे ने तय कर लिया था कि वे ऐश्वर्या मिश्रा को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे । यही कारण है कि ऐश्वर्या के मुंबई आते ही उन्होने सबसे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हजारों लोगों के बीच ऐश्वर्या मिश्रा का सम्मान कराया तथा डॉ श्रीकांत शिंदे से मुलाकात कर एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दिलाई। सुर्वे ने कहा कि ऐश्वर्या मिश्रा को किसी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होने कहा कि ऐश्वर्या मिश्रा ओलंपिक में भी भारत का नाम रोशन करेगी।
सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने भी दी ऐश्वर्या मिश्रा को एक लाख की प्रोत्साहन राशि

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CJP के तीन नेता रिहा, दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
