जौनपुर। दशहरा पर्व के दौरान राजा साहब पोखरा पर रावण दहन स्थल एवं राम रावण युद्ध स्थल पर भूमाफियाओ द्वारा किये जा रहे अवैध रूप से कब्जाकरने के विरोध में आज शुक्रवार को पंडित जी रामलीला समिति व गोसाई जी रामलीला समिति तथा हिंदूवादी संगठनों ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन पत्र देकर उक्त स्थल खाली कराने की मांग किया है।
उपरोक्त लोगो के शिकयती पत्र को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तुरन्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कार्यवाही करने का आदेश दिया है। इस अवैध कब्जे के खिलाफ राजा जौनपुर ने भी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
यहां बता दे कि पूर्वांचल सहित जौनपुर जनपद का ऐतिहासिक दशहरे का मेला राम रावण युद्ध एवं रावण दहन प्रति वर्ष राजा साहब पोखरा पर सैकड़ो वर्ष से होता चला आ रहा हैं मेला में कई हजार लोग अपने परिवार के साथ मेले का लुफ्त उठाने आते हैं इस दिन राजा जौनपुर की ऐतिहासिक सवारी भी धूमधाम से निकलती हैं जो राजा साहब पोखरा पर जाकर खत्म होती हैं।

जमीन कब्जा हो जाने से ऐतिहासिक दशहरा मेला के अस्तित्व पर ग्रहण लग जायेगा।इस जमीन कब्जा होने से हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। हलांकि जिलाधिकारी ने शिकायत को गम्भीरता से ले लिया है।
जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र देने वालो में भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विमल सिंह, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, रामलीला समिति के रामकुमार शाहू, भाजपा नेता सुनील सेठ, भाजपा नेता बच्चा भइया, व्यपार मंडल के अध्यक्ष राधारमण जायसवाल, भाजपा नेता रूसी भाई, भाजपा नेता महेंद्र गुप्ता, मोतीलाल यादव, सुरेंद्र प्रजापति, पंकज श्रीवास्तव, उमेश चन्द श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *