लखनऊ। सनातन एकता महा सम्मेलन आगामी 11 जून को कबीर आश्रम, दसौली, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने, कुर्सी रोड में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सम्मेलन का उद्घाटन अनीत कौशिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना जागरूकता अभियान करेंगे। इस महा सम्मेलन की जानकारी देते हुये अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में साधू संत, महात्मा, विभिन्न राजनैतिक, गैर राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में सनातनी हिस्सा ले रहें है। श्री त्रिवेदी ने बताया कि सनातन एकता महा सम्मेलन में जातिवाद से ऊपर उठकर सनातन एकता, सनातन बोर्ड के गठन, विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों को एकजुट कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने पर परिचर्चा की जायेगी। श्री त्रिवेदी ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के लिये देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों का पहुंचना कल से शुरू हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *