मुंबई। जौनपुर को विकास पथ पर अग्रसित करने में , उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय उमानाथ सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सच्चे अर्थों में वे जौनपुर के विकास पुरुष रहे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जौनपुर के शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास के लिए समर्पित कर दिया। मुंबई के प्रख्यात उद्योगपति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने स्वर्गीय उमानाथ सिंह की 29 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह का समाज के हर वर्ग के साथ गहरा लगाव रहा। यही कारण है कि जौनपुर की जनता आज भी उनकेद्वारा किए गए कामों को याद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *