मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह के शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सच्चे अर्थों में वे लोकतंत्र के महानायक रहे, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने स्व. उमानाथ सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्व उमानाथ सिंह का विशाल व्यक्तित्व और महान कृतित्व पूर्वांचल के लोगों के लिए एक प्रेरणा है। समाज के सभी वर्गों का उनके प्रति लगाव रहा। जौनपुर के विकास की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *