चौकीदारों को बांटे उपहार

जौनपुर। जनपद के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा द्वारा आज कोतवाली शाहगंज, जनपद जौनपुर में दुर्गा मंदिर,जनसुनवाई कक्ष , प्रभारी निरीक्षक कक्ष , सीसीटीएनएस कक्ष , जी.डी. कार्यालय कक्ष व महात्मा गाँधी की नई मूर्ति का सौन्दर्यीकरण व जीर्णोदार किया गया कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सैलेंद्र सिंह , क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोड़ी, प्रभारी निरीक्षक शाहगंज आदेश त्यागी समेत थाना शाहगंज के अनेक सभ्रान्त व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा द्वारा थाना के सभी चौकीदारों को गिफ्ट भी दिए गए। डॉ अजयपाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के सम्मानित लोगों से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, लोगों से प्रतिष्ठानों में सीसी टीवी कैमरा लगाने की अपील की,
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सैलेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी शुभम तोड़ी द्वारा थाना शाहगंज के सौन्दर्यीकरण के लिए प्रभारी निरीक्षक शाहगंज आदेश त्यागी की भूरि भूरि प्रशंसा भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *