मुंबई।सामाजिक,साहित्यिक जागरूकता मंच के तत्वावधान में शनिवार दिनांक 16 सितंबर 2023 को आनलाइन हिंदी दिवस पखवाड़ा मनाया गया।
हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में मंच की भूमिका और आयोजन का प्रयोजन बताते हुए संस्था के सचिव डॉ कृपाशंकर मिश्र मुम्बई ने संचालन की जिम्मेदारी संस्था के संस्थापक संजय सिंह चंदन को प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद झारखंड की विदुषी डा संगीता नाथ ने किया तथा विशेष अतिथि नवीन कुमार झा रहे।सरस्वती वंदना का संगीतमय शुभारंभ श्रीमती श्यामा झा ने किया।सभी मनीषियों का मंच पर स्वागत और अभिवादन संस्था के अध्यक्ष भोलानाथ तिवारी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीषियों की संख्या चालीस के पार थी जहां लगभग 30 विद्वानों ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार सहित अपनी रचनाओं को पढा।उपस्थित विद्वानों में डा संगीता नाथ(धनबाद झारखंड),नवीन झा (झारखंड),श्रीमती श्यामा झा (झारखंड),संजय सिंह साहब (झारखंड),भोलानाथ तिवारी मूर्धन्य भारतांचली(पालघर वसई महाराष्ट्र), डॉ कृपाशंकर मिश्र(मुम्बई महाराष्ट्र), प्रो.डा उमेशचंद्र शुक्ल (मुम्बई महाराष्ट्र),विनय शर्मा दीप (मुम्बई महाराष्ट्र),श्रीमती रिंकू दूबे(झारखंड), श्रीमती रत्ना वर्मा राज (धनबाद झारखंड),डा सुप्रिया शिखा (पटना बिहार),कृष्ण देव यादव (डिगवाडीह झारखंड),श्रीमती शालिनी झा(धनबाद झारखंड), श्रीमती सुशीला कुमारी (चतरा झारखंड),श्रीमती अंजनासिन्हा सखी(रायगढ़ छत्तीसगढ़),संतोष झा प्रभाकर(बाघामरा धनबाद),डा अलका वर्मा(सुपौल बिहार),श्रीमती प्रियदर्शिनी पुष्पा(धनबाद झारखंड), राघव पाण्डेय (गोपालगंज बिहार), श्रीमती पाण्डेय सरिता(धनबाद झारखंड),श्रीमती प्रमिला पाण्डेय (कानपुर उ प्र), सुधीर यादव(हजारी बाग झारखंड),श्रीमती स्नेह प्रभा पाण्डेय (धनबाद झारखंड),माता प्रसाद शर्मा(मुम्बई महाराष्ट्र),शिवप्रकाश जमदग्निपुरी (मुम्बई महाराष्ट्र),वरिष्ठ साहित्यकार अर्जुन धर द्विवेदी(प्रयागराज उ प्र), श्रीमती सत्यभामा सिंह(कल्याण महाराष्ट्र),एस के सिंह(कल्याण महाराष्ट्र),अजय शुक्ल (मुम्बई महाराष्ट्र),चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी (कोलकाता) आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।अंत में सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद संस्था के सचिव डा कृपाशंकर मिश्र मुंबई ने सभी के द्वारा पढ़ी गई रचनाओं की सराहना करते हुए की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *