मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मुंबई बीजेपी अध्यक्ष एड आशीष शेलार के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने मोर्चा के मुंबई उपाध्यक्ष शिवम सिंह को उत्तर मध्य मुंबई का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के लिए रचनात्मक कार्यों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले शिवम सिंह ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। उन्होने कहा कि उत्तर मध्य मुंबई में बीजेपी को मजबूत बनाने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए तेजिंदर सिंह तिवाना को धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *