पशुतस्करी के मामले में दर्ज था बेटे के ऊपर मुकदमा, हाईकोर्ट से लेली अग्रिम जमानत पर रामपुर थाना प्रभारी पर आरोपी के बुजुर्ग पिता संजीवन गौतम का बिना किसी अपराध के पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सजीवन ने बताया है कि आज मैं रामपुर थाना पर गया अपने ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए, दो दिन पहले पुलिस सजीवन को थाने पर ट्रैक्टर के लिखित कागज पत्र पर मोहर लगा कर देने की बात कह के बुलाई थी। जिसे लेने के लिए संजीवन गया। वही थाना प्रभारी देवा नंद रजक और दो सिपाहियों पर बुरी तरह मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के हाथ की कलाई में सूजन भी देखा गया। वही पुलिस ने मारपीट के बाद बिना किसी अपराध के संजीवन को शांति भंग में चालान कर दिया।

पीड़ित सजीवन ने बताया कि दरोगा जी इस बात से नाराज हो गए कि मैने बेटे की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट से करा लिया। दरोगा जी ने कहा कि जो तुम्हारे लड़के को ढूंढने में मेरा 1.5 लाख खर्च हुआ वह कौन भरेगा। तुम हाईकोर्ट क्यों गए। इस बात से आगबबूला हुए रामपुर थाना प्रभारी का पीड़ित के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *