केएचआर इंटर कॉलेज में मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

बागपत, 20 अगस्त 2025: केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी,के सौजन्य से कॉलेज प्रांगण में मंडलीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद लोनी के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल के नेता मनोज धामा और कॉलेज प्रबंधक चौधरी प्रवीण आर्य ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के पहलवानों ने अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष और महिला वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीक और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया, जिससे आयोजन का माहौल और जीवंत हो गया।

मुख्य अतिथि मनोज धामा ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक दृढ़ता को भी बढ़ावा देते हैं। चौधरी प्रवीण आर्य ने विद्यालय की ओर से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य सतपाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में खेल भावना और आत्मविश्वास को मजबूती प्राप्त होती हैं।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का धन्यवाद किया। इस आयोजन से केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।समारोह में प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रधानाचार्य चौधरी सतपाल, और कॉलेज के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *