मुंबई। नागरिक शिक्षण संस्था मुंबई अंतर्गत भाऊसाहेब हिरे कॉलेज में काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्था के चेयरमैन डॉ जय दीप मिराशी की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया । विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अनेक विषयों पर कविता के माध्यम से अपने मनोभाव को व्यक्त किया। प्राचार्य भास्कर डोइफोडे, उप प्राचार्य सुधीर वाघमारे ने इस तरह के साहित्यिक आयोजन के लिए कल्चरल कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। सूत्र संचालन प्रो वसंत भागवत एवं प्रो सुनील कुलकर्णी द्वारा करने के साथ ही अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो सुधीर वाघमारे, प्रो शशि पाठक और प्रो दीपक सोनावाने ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया साथ ही विभिन्न विषयों पर कविताएं भी सुनाई। डॉ अम्बरीष दुबे ने अपनी कविताओं के माध्यम से छात्रों में जोश भरने का काम किया, राजेंद्र बंसोड़े, बालू आड़े, श्रीमती अश्विनी भालेराव, विजय पाटिल, घनश्याम मिराशी, राजेश महाडेश्वर के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा। उप प्राचार्य बाघमारे ने मुख्य अतिथि एवं समस्त आयोजकों और उपस्थित छात्र कवियों और छात्रों काआभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *