नवी मुंबई । टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल और लायंस क्लब खारघर के तत्वावधान में कैंसर पीड़ितों के लिए एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हास्य शिरोमणि सुरेश मिश्र के सफल संचालन में मधुश्रृंगी, मनोज मद्रासी (अमरावती) भगवान दास प्रजापति व सुश्री कनकलता तिवारी सहित अन्य कवियों ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। ‘डिस्ट्रिक्ट कोवार्डिनेटर कैंसर केअर एंड अवेयरनेस कमेटी’ के प्रमुख लायंस आर पी पांडेय के नेतृत्व में आयोजित यह कविसम्मेलन कैंसर अस्पताल के साथ केवल कैंसर पीड़ितों के लिए किया गया था। इस अवसर पर डाक्टर सुदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इन लोगों के लिए ऐसे हास्य कवि सम्मेलन बार-बार करने चाहिए, क्योंकि हंसी हर बीमारी का आधा इलाज होता है। कमेटी प्रमुख लायंस आर पी पांडेय ने कहा कि लायंस क्लब दुनिया भर में ऐसे लोगों के लिए कार्यक्रम करता है। इनकी हर तरह की मदद भविष्य में भी करता रहेगा। कार्यक्रम में प्रथम वाइस गवर्नर लायंस एन आर परमेश्वरन, लायंस सुधीर सक्सेना, उद्योगपति लायंस राजेन्द्र शर्मा, नमिता मिश्रा, विजय,लायंस रमाकांत म्हात्रे, सुषमा पांडेय, लायंस आर एन यादव डाक्टर प्रसन्ना,अरविंद शर्मा राही सहित भारी संख्या में डाक्टर,नर्स, कैंसर मरीज तथा लायंस क्लब के लोग उपस्थित थे। स्वागत समारोह का संचालन नवीन खरे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *