मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जिले के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा,विधान परिषद निगम के अध्यक्ष बुक्कल नवाब,विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव,विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव समेत सभी आगंतुक पदाधिकारियों का स्वागत मुंबई के दादर स्टेशन पर किया गया। एक सप्ताह पूर्व वाराणसी संसदीय क्षेत्र के जिला मंत्री फौजदार शर्मा का आगमन हुआ जिनका सम्मान मुंबई वासियों द्वारा अनवरत चल रहा है। जिलामंत्री फौजदार शर्मा ने जिला अध्यक्ष के आगमन पर दादर रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुंबई प्रशासन के साथ पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया। उक्त शुभ अवसर पर पिंडरा मंडल के मंडल महामंत्री अवधेश मिश्रा व युवा समाजसेवी राकेश शर्मा भी उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी संसदीय क्षेत्र से उक्त टीम मुंबई में 2 दिन रहकर आम नागरिकों से आगामी चुनाव को लेकर परिचर्चा करेंगे तथा उत्तर भारत के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को भी सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *