मेला महासमिति की झांकी से शुरू हुआ दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर मेला महासमिति की तरफ़ से भगवान श्रीराम, माता जानकी और प्रभु हनुमान जी की आकर्षक झांकी बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। महिलाओं ने अपने-अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा की।

शोभायात्रा का शुभारंभ सीओ प्रतिमा वर्मा, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, थानाध्यक्ष केके सिंह, चन्द्रशेखर तिवारी, राजकुमार ऊमरवैश्य, आशीष ऊमरवैश्य,राजकुमार व चौकी इंचार्ज गंगासागर मिश्रा, काजू ने रथ पर विराजमान भगवान श्री राम, माता जानकी और प्रभु हनुमान जी के स्वरुपों की पूजा-अर्चना व आरती उतारकर किया।

शोभायात्रा बहोरिकपुर दक्षिण मुखी हनुमान से चलकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए लवकुश दल चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। जगह-जगह घर की छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर रथ विराजमान भगवान के स्वरुपों का दर्शन पूजन किया।प्रतापगढ़ की रज्ज़ब अली बैंड पार्टी द्वारा “रामजी की निकली सवारी”, “रामजी की लीला है न्यारी..”, “सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये है”, “लगे कुटिया भी दुल्हन सी, मेरे सरकार आये है..” पेश भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रंजीत गुप्ता ने किया।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, गणेश सभासद, राजू दूबे, संदीप केसरी, राजकुमार केशरी, नागेंद्र मोदनवाल, राज बहादुर चौरसिया, आशीष रानू, राम नारायण साहू, मनोज ऊमरवैश्य, फूल चन्द्र केशरी, सौरभ जायसवाल, राजीव जायसवाल, मुन्ना चौधरी, विनोद चौरसिया, सीके, शिवकुमार लल्ला, रोहन पाण्डेय, सुरेश सोनी, अमित कुमार शाशन, बंटू, आकाश गुप्ता, जतिन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *