आरोपी के पास से 494 किग्रा पटाखा बरामद

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 4 क्विंटल 94 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्र और उनकी टीम ने सरोखनपुर स्थित लल्लू के तालाब के पास मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से गौरायाडीह निवासी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मौके से विभिन्न ब्रांडों के अवैध पटाखे मिले, जिनमें RATHNAA’S FALCON 50S, COLOUR KOTI DELUXE अनार, MAGIC PAPER SHOT, ASHOK FIFTY FIFTY और GR ब्राड ट्रेडिंग विजली जैसे कई प्रकार शामिल हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुंगराबादशाहपुर थाने में धारा 287/288 बीएनएस और धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी सतहरिया उ0नि0 गंगासागर मिश्रा, प्रभारी क्राइम टीम उ0नि0 सुनील कुमार यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह और का0 राहुल यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *