दौलतिया हनुमान मंदिर छठ घाट का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

महिलाओं के लिए पक्का घाट, शौचालय, वस्त्र चेंजिंग रूम, पूजा पाठ करने व ठहरने की है की गई व्यवस्था

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- नवयुवक छठ पूजा समिति की ओर से आगामी 27 व 28 नवंबर को छठ महापर्व महोत्सव के लिए प्रतापगढ मार्ग पर गोरैयाडीह स्थित सुप्रसिद्ध दौलतिया हनुमान मंदिर परिसर में चारों ओर बने पक्का घाट तालाब पर विधिवत तैयारी शुरू हो गई है।

स्थानीय थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू, सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, राजकुमार जायसवाल एवं समिति के अध्यक्ष संदीप कसेरा समेत कार्यकर्ताओं के देख रेख में घाटों की साफ सफाई एवं सुरक्षा को देखते हुए घाटों के चारों ओर बल्लियों की बैरिकेडिंग लगवाई गई है। इसी के साथ ही सुरक्षा शिविर को तैयार करने में भी सभी लोग जुटे हुए है।

तैयारी को लेकर समिति के अध्यक्ष संदीप कसेरा ने बताया कि यह कमेटी पिछले 10 वर्षों से छठ पूजा करवा रही है और इस बार भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं। दौलतिया हनुमान मंदिर छठ घाट पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से चारों तरफ बाउंड्री वॉल, दो पक्का शौचालय, व्रती महिलाओं को रहने के लिए एक बड़ा हाल, वस्त्र चेंजिंग रूम, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, लाइटिंग की भरपूर व्यवस्था व व्रती महिलाओं के लिए पूजा सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस बाबत थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय व मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू ने छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया। शनिवार को व्रती महिलाओं ने नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया। पर्व के मद्देनजर डाला छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। पूजा में लगने वाले सामानों की खरीद में महिलाएं जुट गई है। दौलतिया हनुमान छठ घाट के किनारे घाटों पर बेदी बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि छठ महापर्व पर दौलतिया श्रीहनुमान मंदिर पर बने घाट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। जिसमें थाना प्रभारी, एसआई, महिला कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल समेत दर्जनों पुलिस बल सहित तालाब में ट्यूब, गोताखोर एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। विद्वान पंडित अभिषेक महाराज ने बताया कि छठ पूजा पर्व में व्रत, उपवास, उपासना पूजा, अर्घ्य, उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, पूर्व नपा चेयरमैन शिव गोविंद साहू, मेला महा समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, इंजी. उमाशंकर गुप्ता, संदीप केसरी, राजकुमार जायसवाल, राम नारायण साहू, सौरभ जायसवाल, अनिल काका, सुरेश सोनी, सुजीत मोदनवाल, बबलू मोदनवाल, रमेश साहू आदि लोगों की देखरेख में आयोजन संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *