मुंबई। बिंद समाज विकास संघ ने जेजुरकर क्लासेस पर्ल सेंटर बिल्डिंग दादर पश्चिम में रविवार 23 नवंबर 2025 को बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया।संघ ने अपने लगभग 70 जुझारू कर्मठ सक्रिय पदाधिकारी एवं सदस्यों को पुष्पगुच्छ व प्रतिक चिन्ह देकर समाज रत्न से सम्मानित किया।उक्त कार्यक्रम में संघ के सभी महिला पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।उक्त कार्यक्रम में मुंबई के कोने-कोने से आए हुए समाजसेवियों ने खूब सराहना की जहां संकल्प उर्फ प्रिंस बिंद ने अपने जादुई कलाकारी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।संकल्प की कला देखकर सब हैरान रह गए।मुंबई के बीएआरसी से आए स्वामीनाथ बिंद,प्रदीप कुमार बिंद, अनिल कुमार बिंद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी बिंद,राष्ट्रीय सचिव बिनोद कुमार बिंद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नाविक, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अजय कुमार बिंद,महाराष्ट्र प्रवक्ता विनोद बिंद,राष्ट्रीय समिति सदस्य अरविंद कुमार बिंद,राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मपाल बिंद, राष्ट्रीय संरक्षक बेचू लाल बिंद,मलाड शाखा अध्यक्ष विजय कुमार बिंद, श्यामजी बिंद, कुर्ला शाखा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद निषाद, विशाल बिंद, संजय बिंद,शिव शंकर बिंद, युवासेना उपाध्यक्ष अखिलेश बिंद, शिवकुमार बिंद, युवा सेना संगठन मंत्री राज बिहारी बिंद,दीपक बिंद,बिनोद बिंद, अनीता बिंद, रुचि बिंद,कलावती बिंद, समरबहादुर बिंद,सुजीत बिंद, चंद्रभान बिंद, अध्यापक मत्तू केवट, रमाकांत मल्लाह,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप सहित सभी समाज सेवियों ने अपने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।अंत में उपस्थित सभी समाजसेवियों ने डॉक्टर शेषधर बिंद को समाजसेवी गुरु उपाधि से सम्मानित किया। संघ सचिव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *