मुंबई। उत्तर भारतीय संघ द्वारा संचालित हिंदी बाल विद्या मंदिर असल्फा के विद्यार्थियों के लिए समाजसेवी संस्था लायंस क्लब बॉम्बे हिलटॉप ने विद्यार्थियों की 70 हजार रुपए फीस और छात्रों के लिए एक वाटर कूलर प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में लायंस क्लब बॉम्बे हिलटॉप लायन कृषिका मेहता प्रेसिडेंट, लियो क्लब का बॉम्बे गारोड़िआ नगर, घाटकोपर ( वेस्ट ), लियो लायन अनुज अजमेरा प्रेसिडेंट, लियो आकाश तिवारी ट्रेजर, लियो ऋषभ मोदी चेयरपर्सन ऑफ़ इवेंट पदाधिकारी मौजूद रहे।संतोष आर एन सिंह ने कुशल मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर भारतीय संघ उपाध्यक्ष संजय सिंह, ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ के विकास कार्यों का अवलोकन कर, लायंस क्लब सहयोग कर रही है। ट्रस्टी सूर्य नारायण तिवारी ने विशेष सहयोग दिया , ट्रस्टी विनोद कुमार मिश्रा उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष स्वर्गीय रामनिवास सिंह, स्वर्गीय बाकेराम तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ । सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट साथ हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार मिश्रा, प्रिया सिंह समेत शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *