मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रमेश दुबे के जन्मदिन पर उनके अंधेरी पूर्व स्थित निवास पर सुबह से ही शुभचिंतकों एवं विभिन्न पार्टी के पदाधिकारियों का तांता लग गया।
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री रमेश दुबे को शुभकामनाएं देने वालों में मुंबई के पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, रामबक्श सिंह, राजीव दुबे, संजीव दुबे, सुरेंद्र उपाध्याय, रत्नेश सिंह, अशोक देसाई, इंद्रसेन उपाध्याय, लक्ष्मण पुजारी, अजय सिंह, अजय शुक्ला, बाबू बत्तेली, निरंजन पुजारी, मनीष दुबे, महियार शर्मा, रत्नाकर शेट्टी, रोहन दुबे, छाया दुबे उपस्थित थे। विशेष यह बात थी कि पार्टी लाइन से हटकर सभी राजनीतिक दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए रमेश दुबे ने कहा कि आपने जो प्यार दिया है उसका मैं आजन्म आभारी रहूंगा।
