भायंदर। विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ मीरा भायंदर के लोकप्रिय समाजसेवी तथा बीजेपी नेता संतोष दीक्षित ने कल रामदेव पार्क के श्वेता रेजिडेंसी स्थित बीजेपी कार्यालय में सुंदरकांड पाठ और भक्ति गीतों का भव्य आयोजन किया। भारी संख्या में उपस्थित भक्त रात 10 बजे तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे। पत्रकारों से बात करते हुए संतोष दीक्षित ने कहा कि इस समय पूरे विश्व में अशांति का माहौल है। जगह-जगह युद्ध होने से मानवता खतरे में पड़ गई है। इसलिए उन्होंने विश्व शांति और मानवता की रक्षा की कामना करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन सिंह ठाकुर, ब्रजेश सिंह, वासुदेव बिल्डर, आशीष द्विवेदी, राज पाठक, कृष्णा सिंह ,पिंटू चौबे, विशाल, योगेश शुक्ला, राजेश सिंह, सुनील तिवारी, विवेक शुक्ला, योगेश दुबे, सुरेश यादव, धर्मेंद्र पाल, लकी दीक्षित, राहुल पांडे, अभिषेक सिंह, बीरू सिंह, संजीव सिंह, प्रफुल्ल मिश्रा, अरविंद यादव, प्रज्वल उपाध्याय, संदीप त्रिपाठी, निशा ठाकुर, सारिका सिंह और रेनू त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *