मुंबई।साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र की पावन बेला पर देवी भक्त गीतकारों एवं साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम चल रहा है। जिसका आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक अनिल कुमार राही एवं संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी ने किया है।मंच का अनवरत संचालन उत्कृष्ट कवियत्री सीमा नयन,नूतन सिंह,संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप एवं योगेश बहुगुणा योगी कर रहे हैं। आमंत्रित साहित्यकारों में कवियत्री हिम्मत चोड़िया,शैबल गांगुली पुणे, देवेश दिक्षित दिल्ली, कृष्ण कुमार अग्रहरी सरल मिर्जापुर, अरुण कुमार शुक्ला अयोध्या,सतीश वेंकटेश कुलकर्णी,विजय बजाज,सपना अरोड़ा,रंजन केजरीवाल, सोनिया सबरवाल,नीता जाखोडिया,गरिमा द्विवेदी के साथ साथ देश के माने जाने गीतकार सुल्तानपुर से राजबहादुर राना, वरिष्ठ साहित्यकार छबिलाल पाल एवं संतोष कुमार पाल की विशेष उपस्थिति रही। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपने उत्कृष्ट कविताओं,छंदो एवं पचरा गीतों से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया।उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं श्रोताओं का संस्था ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।उक्त विशेष आयोजन में उपस्थित श्रोता साहित्यकारों के रूप में देश की माने जाने कवियों में गीतकार प्रमोद मिश्रा निर्मल,महावीर सिंह वीर, अवधि के महान साहित्यकार ज्ञानेंद्र पांडे,प्रवीन चतुर्वेदी,दिवाकर चंद्र त्रिपाठी,वंदना मिश्रा,श्री मोहन वशिष्ट,विनोद शर्मा,शिव शंकर, सत्यभामा सिंह,आरके मिश्रा,दीपक कुमार यादव,अखिल बदायूनी,सूरज सोनू,नरेंद्र वर्मा,शैलेंद्र वर्मा,विनोद कुमार वर्मा एवं सौरभ प्रजापति की विशेष उपस्थिति पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *