नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय कार्य

भायंदर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड एवं प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के इलाज बीजेपी द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं महात्मा फुले आरोग्य कार्ड का वितरणके लिए महात्मा ज्योतिराव फुले जन आऱोग्य कार्ड मनपा प्रभाग क्र.-21 के भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे द्वारा नवरात्रोत्सव के पावनपर्व पर भाजपा जनसंपर्क सेवालय में कार्ड बनवाकर वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा , जिला महासचिव भरत वोहरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शैलेष पाण्डेय,पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, जिलासचिव राधानाडार, जिलासचिव आर. के मिश्र, जिलासचिव एस. पी. मौर्य, भाजपा शिक्षक सेल के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, भाजपा गुजराती सेल के जिला अध्यक्ष राजेश लिंबानी की उपस्थिति में जयप्रकाश पांण्डेय, जिग्नाशाह, वनाजा देवाडिगा, नरेश जैन, रामानुज शुक्ल, रोहित शाह, के विशेष सहयोग से आयुष्मान कार्ड, एवं महात्माफुले आऱोग्य कार्ड वितरित किया गया। स्थानीय भाजपा नगरसेवक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज रामनारायण दुबे ने बताया कि स्थानीय रहिवासी अपने परिवार के साथ कई घंटों तक इन्तजार करके अपना कार्ड बनवा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिकों की मांग पर भाजपा मीरारोड मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों के सहयोग से यह कार्ड बनाने का कैंप आनेवाले हर शनिवार व रविवार को पूरे दिन भाजपा जनसंपर्क सेवालय पर चलता रहेगा। जिससे सभी स्थानीय रहिवासी अपना कार्ड आसानी से बनवा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *