उत्तर भारतीय समाज के बीच ऊंचा किया शिवसेना का कद

भायंदर। दशहरा रैली के कारण शिवसेना युवा नेता तथा प्रताप फाउंडेशन के चैयरमैन विक्रम प्रताप सिंह इस वर्ष 24 अक्टूबर को अपना जन्मदिन शाम की बजाय दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच शांति पार्क, मीरा रोड स्थित बैंक आफ इंडिया के पास अपने कार्यालय पर मनाएंगे। अत्यंत विनम्र ,शालीन और दूसरों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने वाले विक्रम प्रताप सिंह, शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के साथ-साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भी काफी करीबी माने जाते हैं। अपने आकर्षक व्यक्तित्व और व्यवहार के चलते वे उत्तर भारतीय समाज के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे हैं। शिवसेना में शामिल होने के बाद उन्हें लगातार जिम्मेदारियां मिलती रही। शिवसेना ने जहां उन्हें नगरसेवक का तोहफा दिया वहीं उन्हें 145 विधानसभा प्रमुख तथा उत्तर प्रदेश संपर्क प्रमुख की भी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री समेत शिवसेना के बड़े नेताओं ने जब भी उत्तर प्रदेश का दौरा किया, विक्रम प्रताप सिंह ने ही सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। ऐसे में उत्तर भारतीय समाज के बीच उनके जन्मदिन का विशेष महत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *