मुंबई।साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में देवी जागरण,रामनवमी एवं दशहरा के पश्चात एक सप्ताह तक ख्याति प्राप्त साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसका संयोजन संस्थापक प्रितम श्रावस्तवी, सह- संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं संस्था की संरक्षिका कवियत्री ममता राजपूत हीर,उपसचिव सीमा नयन ने कार्यक्रम का संजोजन किया इस कार्यक्रम में सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर,संजोजिका नूतन सिंह कनक,सह संयोजिका ममता सिंह अनिका,उत्तराखंड के अध्यक्ष योगेश बहुगुणा का विशेष सहयोग रहा।संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में देश के ख्याति प्राप्त गीत ऋषि गीतकार भूदत्त शर्मा हरिद्वार की विशेष उपस्थिति रही जिसका संचालन सीमा नयन ने किया। योगेश बहुगुणा योगी के संचालन में पुणे से वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद कुमार मिश्र प्रभाकर,कवियत्री वेदस्मृति गौरी कृति एवं एवं जावरा मध्य प्रदेश से राजेंद्र श्रोत्रिय ने भव्य काव्य पाठ किया। एकल काव्य पाठ एवं गीतों की महफ़िल सजाने वाली डाक्टर रुचि श्रीवास्तव मुंबई एवं सिद्धि पाठक वाराणसी की सराहनीय उपस्थित रही। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपने गीतों से सभी श्रोता साहित्यकारों को मंत्र मुक्त कर दिया।अंत में उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *