जौनपुर। शाहगंज पिलकिछा रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर रविवार को पहुंचे भाजपा के वाराणसी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। आयोजित सभा में सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं में मिशन 2024 फतह के लिए जोश भरा। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सिर्फ भाजपा एक मात्र पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के सिद्धांत पर जाति पाति और धर्म मजहब से उठकर विकास का काम कर रही है। जिसका परिणाम है आज का भारत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने के नजदीक खड़ा है। देश ही नही विश्व स्तर पर भारत को एक नयी पहचान मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप ही पार्टी के आधार स्तंभ हो। मिशन 2024 की विजय सिर्फ पार्टी ही नहीं देश के लिए आवश्यक है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता घर घर पहुंच लोगों को पार्टी के प्रति जागृत करें। इस मौके पर रविकांत विश्वकर्मा,बंशबहादुर पाल, राधेश्याम विश्वकर्मा,चंद्रशेन यादव, प्रेमचंद्र तिवारी, विशाल गौतम,राजू सिंह,शरद मिश्रा,अमरेश निषाद आदि लोग मौजूद रहे। आयोजक रंगीले विश्वकर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *