ठाणे।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच की ओर से संस्था द्वारा ली गयी दत्तक बस्ती काजूपाढा़ (घोड़बंदर रोड, ठाणे) के निवासियों के बीच दीपावली त्योहार संबंधी खाद्य सामग्री उपहार के रूप में वितरित की गयी। इस अवसर पर संस्था संस्थापक, मुख्य मार्गदर्शक डाॅ. राधेश्याम तिवारी, मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी संस्था अध्यक्ष डाॅ. शिवश्याम तिवारी,संस्था कार्यकारिणी के पदाधिकारी बी. पी. मिश्रा (महामंत्री), राजीव मिश्रा(मंत्री), मनोज चतुर्वेदी (संगठन मंत्री), नागेंद्र मिश्रा (प्रवक्ता), रत्नेश दूबे (शाखा प्रभारी), एवं कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार तिवारी, रामप्रकाश तिवारी, कमलाकांत तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की स्थानीय समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी, सचिन मोरे, देवराज यादव, सुरेंद्र जयसवार, प्रह्लाद कानू, रामलुट्टुर विश्वकर्मा, अमित शर्मा, संतोष गुप्ता, गुरुदेव पाठक,विष्णू प्रजापती, सुनील नायर, निसार नडाफ, गुलाव यादव, विजेंद्र यादव ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *