जौनपुर । आशा बहू कल्याण समिति द्वारा चंद्रकला दुबे को जौनपुर, उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जौनपुर के चोरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रांतीय अध्यक्ष सीमा सिंह की अध्यक्षता में जौनपुर जिलाध्यक्ष के रूप में चंद्रकला दुबे को नियुक्त किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीमा सिंह ने आशा बहू के विकास के संबंध एकजुट होने की बात कही। तत्पश्चात चंद्रकला दुबे को नियुक्ति पत्र देकर जौनपुर जिलाध्यक्ष घोषित की और साथ ही सरोज निषाद को जौनपुर उप जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर आईओ सरोज, बीसीपीएम सुधीर , आशा संगिनी, क्षेत्र की आशा बहू, संबंधित कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *