भायंदर। मीरा भायंदर शहर 145 विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास द्वारा दीपावली और छठ पूजा के मौके पर आयोजित भव्य स्नेह सम्मेलन का कार्यक्रम भायंदर पश्चिम के बालाजी (पपैया) ग्राउंड मे संपन्न हुआ. इस सांस्कृतिक और रंगारंग आयोजन मे विशेष रूप से उपस्थित भोजपुरी सुपरस्टार लोकगायक भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीत संगीत की सुंदर प्रस्तुति के जरिये जोरदार समां बांधा. कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे उत्तरभारतीय समाज के साथ ही सभी वर्ग और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या मे सहभाग किया. लोकगीत,छठगीत और भोजपुरी, अवधी गीतों पर मनोज तिवारी की शानदार बेमिसाल परफॉरमेंस पर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर नाचते और थिरकते नज़र आये.कार्यक्रम में भाजपा नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद, ठाणे लोकसभा चुनाव प्रमुख डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे, बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडेय, कोकण प्रान्त भाजपा प्रभारी हेमंत म्हात्रे, मीरा भायंदर शहर भाजपा प्रभारी जयप्रकाश ठाकुर,कोकण प्रान्त प्रभारी हेमंत म्हात्रे ,विधायक गीता जैन जी सहित पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. आयोजक विधानसभा चुनाव प्रमुख (145) मीरा भायंदर शहर ने उपस्थित सभी प्रमुख गणमान्य लोगों का स्वागत और सत्कार करते हुए भारी संख्या मे उपस्थित सभी लोगों को दीपावली और छठ पूजा की शुभकामना प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *