मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका जी- दक्षिण विभाग के आर सी एच -2‌ स्वास्थ्य केंद्र एवं मलेरिया विभाग के संयोजन में मलेरिया एवं क्षयरोग बचाव अभियान बुधवार दिनांक 22 नवंबर 2023 को बीडीडी चाल वरली,मुंबई में चलाया गया।जिसका आयोजन जी-दक्षिण विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेंद्र वि.मोहिते,सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका भोये,सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रज्योत चौहान एवं मलेरिया कीटनाशक विभाग के पीसीओ प्रशांत कांबले एवं कनिष्ठ अवेक्षक रोहिदास भोजने ने किया।उक्त सार्वजनिक जनजागरण कार्यक्रम में मलेरिया सर्वेलेंस विभाग के सनि. निरिक्षक सुनील मोरे एवं संनि. अन्वेषक विनय कुमार शर्मा उपस्थित थे।स्वास्थ्य केंद्र आर सी एच -2 के परिचारिका सह सहायक कर्मचारियों में पी.एच.एन. सुभदा वाणी,ए.एन. एम. प्रीति चौधरी,सुजाता परब,श्रेया मंगेश गमरे के साथ सहायक कर्मचारियों में मंदाकिनी,संजीवनी वाघमारे,मीरा काकडे,सरस्वती कदम, त्रुप्ति मांजलकर,सर्वरी कदम,अपर्णा अजीत लोंढे,उज्जवला कांबले,गौरी, जयश्री खोराटे,प्रिया,योगिता जाधव, राशि इनरकर,कल्पना पवार, सुवर्णा पवार,ममता खोपकर,अश्विनी कुंभार, प्रतिभा भोसले,मनिषा गायकवाड़, रचना चव्हाण ने नागरिकों की जानकारी के लिए मलेरिया एवं क्षयरोग से बचाव संबधी बैनर पोस्टर जगह जगह लगाकर जनजागरण का कार्य किया गया।मलेरिया कीटनाशक विभाग के कर्मचारियों में सुनील वाघ,अमय नाइक,संदीप गायकवाड़, विक्की आदि अपने कर्तव्य का पालन करते हुए संपूर्ण बीडीडी चाल में दवा का छिड़काव एवं मशीन द्वारा धुंआ छोड़कर मच्छरों को नष्ट करते देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *