मुंबई। अपना पूर्वांचल महासंघ (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद मिश्रा के संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे ने प्रमोद मिश्रा को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक डॉ अंबरीश दुबे , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज राय , राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद दीक्षित उपस्थित रहे। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमोद मिश्रा सामाजिक गतिविधियों में पूरे मनोयोग से अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए अपने व्यवसाय को भी गति प्रदान कर रहे हैं। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि वह दी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरे मनोयोग के साथ करेंगे और संस्था को निरंतर मजबूत करने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *