ठाणे। साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में शनिवार दिनांक 25 नवंबर 2023 को मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका ‘नवकुंभ एक संकल्प’ का विमोचन भी किया गया।काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चतुर्वेदी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवियत्री मिनाक्षी शर्मा पंकज एवं नरसिंह हैरान जौनपुरी मंच पर उपस्थित थे।गोष्ठी का आयोजन संस्था के चेयरमैन आर पी सिंह रघुवंशी एवं अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज ने की तथा मंच का सुंदर संचालन नवनियुक्त सचिव विनय सिंह विनम्र ने की।संस्था के मीडिया सचिव कवि विनय शर्मा दीप ने बताया कि उपस्थित साहित्यकारों में मदन गोपाल गुप्ता अकिंचन,सुभाष चतुर्वेदी,आनंद पांडे केवल,ओम प्रकाश सिंह,जवाहरलाल निर्झर,कल्पेश यादव, अनिल कुमार राही,नंदलाल थापर,उमाकांत वर्मा, डॉक्टर वफासुल्तानपुरी, त्रिलोचन सिंह अरोड़ा,गुरू प्रसाद गुप्ता,युवा कवियत्री अंकिता शहा के साथ अंकिता के माता-पिता मल्लिका शहा व पिजुश कांत शहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित साहित्यकारों के साथ मंचासिन अतिथियों ने सुंदर रचनाएं पढ़ी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य के साथ जीवन की सार्थकता बताते हुए काव्य पाठ किया।अंत में कार्याध्यक्ष अनिल कुमार राही ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *