मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के उपदेश को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह ने हैरानी जताते हुए कहा कि कभी एक दूसरे का घोर विरोधी रही शिवसेना और कांग्रेस की जुगलबंदी हैरत में डालने वाली है। उन्होंने कहा कि यह भगवान राम और कृष्ण का देश है। देश के हर व्यक्ति को भगवान राम का दर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अयोध्या जाकर भगवान रामलला के दर्शन करने की नसीहत देने से साफ नजर आता है कि आज कांग्रेस भगवान राम से कितनी दूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि लंबे समय तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस को आज शिवसेना एक उपदेशक के रूप में सलाह दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *