जौनपुर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव में रहने वाले हर जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गढ़ा गोपालपुर गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोलते हुए स्थानीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर घर जाकर योजनाओं की जानकारी दे रहे है। इस अवसर पर लाभार्थियों का सम्मान कर सर्टिफिकेट भी दिए गए। इस अवसर पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी, भाजपा नेता हर्षू पाठक, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, साहबलाल चौधरी,सुशील कुमार तिवारी, संतोष दुबे, विनय तिवारी, संजय तिवारी, प्रधान संदीप पाठक, चिंतामणि पाठक, गुड्डू पाठक, कमला दुबे, हौसिला तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *