मुंबई। देश के नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण, निरोग स्वास्थ्य,समुचित चिकित्सा व्यवस्था आदि का लाभ कहां से,कैसे उपलब्ध होगा। इस उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अखिल भारतीय स्व-शासन संस्थान द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उक्त संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा‌ एस.आय. विद्यार्थियों को क्षय रोग,रैबिज,हेपेटाइटिस,कोविड 19, डायरिया,मलेरिया,डेंगू एवं हाथीपांव जैसी भयानक बीमारी से रोगियों को कैसे बचाया जा सकता है जिसकी जानकारी दी जा रही है।मुंबई ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट, एम.एन.राय ह्यूमन डेवलपमेंट कैम्पस,शिक्षक कॉलोनी, बांद्रा पूर्व एवं स्थानिक राज भवन अंधेरी पश्चिम के प्राचार्य डॉ.रविन्द्र वी घाटे सर के मार्गदर्शन एवं प्रकाश गायकवाड़ के संयोजन में चल रहा है। प्रशिक्षण संयोजन मटकर सर एवं वैष्णवी राकेश सोनी मैडम के द्वारा किया गया।प्रशिक्षणकर्ता विनय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कस्तूरबा गांधी हास्पीटल,चिंचपोकली, मुंबई में सभी प्रशिक्षण कर्ताओं को वैष्णवी राकेश सोनी के मार्गदर्शन एवं डॉ शिवनंदा लावण के द्वारा दिया गया।मलेरिया लैब,औषधि जांच सेंट्रल लैब,ऑपरेशन के लिए उपयोग में आने वाले उपकरण को किस प्रकार पुनः उपयोग में लाने हेतु धोया जाना,अति गंभीर रोगियों का ऑक्सीजन बढ़ाने की मशीन आदि जैसी जानकारी डॉक्टरों एवं विभागीय विशेषज्ञों द्वारा दिया गया।इसी कड़ी में आदरणीय मटकर के मार्गदर्शन में कुष्ठ रोगियों की पहचान,उपचार व्यवस्था, रोग संक्रमण कैसे होता है तथा ब्रिटिश शासन 1890 वडाला मुंबई में एक्वर्थ लैप्रोसी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य किया गया।कुष्ठ रोग संबंधी जानकारी डॉ अमिता पेडणेकर द्वारा दिया गया।उक्त एस.आई. प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट प्रशिक्षकों डॉ.रविन्द्र वी. घाटे (प्राचार्य), डॉ क्षिरशेकर,डॉ खडवडकर,डॉ बादिंवडेकर,डॉ.किरण कत्रा, डॉ प्रभु देशाई,डॉ पई और डॉ फ्रेंसी द्वारा दिया जा रहा है।जिसमें मुंबई के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं महानगर पालिका विभागों के इच्छुक कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *