यदुवंशी एकता पैनल के लिए 9 सदस्यों ने भरा पर्चा

मुंबई। यादव संघ मुंबई की नयी कार्यकारिणी के चयन के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज (सोमवार) से शुरू हो गई। पूर्व नगरसेवक अजय यादव के नेतृत्व में जहां उनके यदुवंशी एकता पैनल के नौ सदस्यों ने चैरिटी कमिश्नर ऑफिस में पर्चा भरा, वहीं निवर्तमान नगरसेविका सुनीता यादव के पति राम नगीना यादव ने भी नामांकन दाखिल कर चुनाव को रोमांचक बना दिया है। वैसे तो यह चुनाव मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और नासिक में रहने वाले लाखों यादव समाज के प्रतिनिधित्व का है, परंतु इसमें वोटर सिर्फ 13 हजार से अधिक यादव ही हैं। जानकारी सूत्रों या कहना है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान को परिजित करने में साकीनाका (मुंबई) के यादवों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस ग्रुप को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक दिलीप मामा लांडे हर तरह से मदद कर रहे हैं। इसी तरह पर्दे के पीछे से सक्रिय निवर्तमान नगरसेवक कमलेश यादव उत्तर मुंबई के एक ग्रुप को मदद कर रहे हैं। पूर्व नगरसेवक एवं यादव समाज के प्रमुख अजय सीताराम यादव के नेतृत्व में आज चैरिटी कमिश्नर ऑफिस में उनके नेतृत्व में बने यदुवंशी एकता पैनल के सदस्यों ने आज नामांकन दाखिल किया।
यदुवंशी पैनल के उम्मीदवारों में अजय यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, गिरिजा शंकर यादव,एड. एल बी यादव, एड. सुभाष यादव,दीपक यादव, अवधेश यादव, विनोद यादव (वरिष्ठ पत्रकार), कृष्ण कुमार यादव का समावेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *