नए पदाधिकारियों की घोषणा

मुंबई। पूर्वांचल के चतुर्दिक विकास और समस्याओं के निराकरण के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक संस्था अपना पूर्वांचल महासंघ के पदाधिकारियों ने त्रयंबकेश्वर नासिक स्थित भगवान शिव के मंदिर तथा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर,नाशिक में पूजा अर्चना कर पूर्वांचल के विकास और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड अशोक दुबे की अगुवाई में राष्ट्रीय संयोजक डॉ अंबरीश दुबे ,राष्ट्रीय महामंत्री फूलचंद्र दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज राय ,महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पांडेय , राष्ट्रीय सचिव अरविंद मिश्रा आईटी सेल प्रमुख डा शैलेश चौबे ,महाराष्ट्र पदाधिकारी राकेश मिश्रा एवं उमेश तिवारी ने नाशिक मे रहने वाले पूर्वांचल के प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की। इसी क्रम में नाशिक के प्रसिद्ध भवन निर्माता अविनाश यादव को महासंघ का नाशिक जिला अध्यक्ष, पूर्व करेंसी कंट्रोलर आर बी आई चंद्रिका प्रसाद मिश्रा को महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उद्योगपति श्रीलाल पांडे को महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय महासचिव कमलेश्वर त्रिपाठी ने इस सभा का आयोजन एवं संचालन किया, उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पूर्वांचल के विकास के लिए तन मन धन से अपने सहयोग का आश्वासन दिया एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *