मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर के तत्वावधान में रविवार दिनांक 17 दिसंबर 2023 को आनलाइन ज़ूम ऐप के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसका आयोजन एवं संचालन मुंबई इकाई अध्यक्ष कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने की।संस्थापक अध्यक्ष डॉ बैजनाथ शर्मा मिंटू के मार्गदर्शन में राम के व्यक्तित्व पर आधारित काव्य पाठ सराहनीय एवं चर्चित रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कवियत्री मधु स्वामी गाजियाबाद ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर उत्तर प्रदेश से उत्कृष्ट साहित्यकार डॉ सुमति श्रीवास्तव उपस्थित थी।आमंत्रित गीतकारों एवं कवियों में मुंबई से सदाशिव चतुर्वेदी मधुर,एडवोकेट अनिल शर्मा,रीता अमर कुशवाहा, कल्पेश यादव,छत्तीसगढ़ से कवियत्री उषा श्रीवास,हरिद्वार से विजयलक्ष्मी जलज,जौनपुर उत्तर प्रदेश से गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,गीतकार प्रमोद कुमार प्रेमी,कवि कल्लूराम स्नेही, अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश से भोजपुरी बिरहा गीतकार छविलाल पाल,संतोष कुमार पाल एवं सुल्तानपुर से गीतकार राजबहादुर राना मुख्य रूप से उपस्थित थे।सभी प्रभु श्रीराम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर खूबसूरत काव्य पाठ किया तथा छविलाल पाल सहित उनके साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से उपस्थित साहित्यकारों को आह्लादित कर संपूर्ण फेसबुक एवं यूट्यूब राममय कर दिया।अंत में आयोजक दीप एवं संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिंटू ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा संस्थापक ने उपस्थित सभी साहित्यकार कवियों को राम काव्य सुधा सम्मान पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *