मुंबई।
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्ट एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर के तत्वाधान में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार सागर त्रिपाठी एवं कुसुम सिंह अविचल ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नीलिमा दुबे एवं प्रख्यात गीतकार भूदत्त शर्मा हरिद्वार उपस्थित थे। संस्थान के संस्थापक एवं आयोजक डॉ बैजनाथ शर्मा ‘मिंटू’ के संचालन में खूबसूरत कवि सम्मेलन चला। आमंत्रित विशिष्ट साहित्यकारों में रायगढ़ इकाई अध्यक्ष अंजना सिन्हा सखी, अहमदाबाद अध्यक्ष ममता सिंह, दिल्ली अध्यक्ष आशा दिनकर आश, कुसुम तिवारी झल्ली, कविता पंत, सुधा देवांगन, भारती मिश्रा, अदीब दमोही, मुदिता खरे, अनिता गौतम, रूबी सिंह, स्वागता बसु, डॉ अंजू अग्रवाल उत्साही, कृष्ण कुमार दुबे, रंजना झा, गीता नायक गीत,गीता विश्वास नेह, नलिनी अय्यर, समीर सक्सेना, हिमाद्री मिश्रा, ईश्वर करुण, साबिर परवेज, इंजीनियर विनोद नयन, शिवानी स्वामी, डॉ विपुल कुमार भवालिया सर्वश्रेष्ठ और सौरभ पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी ने अपने गीतों, ग़ज़लों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा ‘मिंटू’ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *