ठाणे। ब्राह्मण जन जागरण मंच द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कलवा के आतकोनेश्वर मफतलाल ग्राउंड में आयोजित किया गया है। कथा व्यास काशी में मर्मज्ञ कथावाचक कुणाल महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञान की अमृतमय वर्षा हो रही है।तृतीय दिवस की कथा में महाराज जी ने बताया कि जीवन में तुम कुछ भी करो झूठा चरित्र मत बनाओ। यह हमेशा दुख देगा, झूठा चरित्र कभी सुख जाना ही नहीं। फिर कैसा चरित्र सुख जानता है? तुम्हारे भीतर का मन ,तुम्हारी समझ और तुम्हारी अंतरदृष्टि से निकलता हैं। महाराज जी के मुखारबिंदु से अंतर ज्ञान की कथा सुन कर श्रोता आत्मविभोर हो उठे। कथा श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त आ रहे है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शुक्ला, कमलेश शुक्ला, वेद प्रकाश तिवारी, रमेश उपाध्याय, हरिनाथ उपाध्याय, शेषमणि तिवारी, पंकज पांडे, शशिकांत पांडे, पंडित संजय मिश्राऔर विजय दुबे का विशेष सहयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *