जौनपुर। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री गिरीश यादव व विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में ब्लाक के दर्जन भर गांवों में भ्रमण के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को कजियाशाहपुर और इमामपुर गांव में पहुंची। विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने केंद्र और भारत सरकार की उपलब्धियां गिनाई।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास में नया कीर्तिमान बना रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक समान विकास को रफ्तार दी जा रही है। वर्तमान समय में सबके पास पक्की छत है। फ्री राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने उद्देश्य पर खरी उतर रही है। इस दौरान दौरान सात लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी भेंट की गई। जबकि एक दर्जन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया गया। विधायक ने सभी को विकसित भारत यात्रा की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह,बंशबहादुर पाल, प्रेमचन्द्र तिवारी, राजू सिंह केशव तिवारी सत्य नारायण विन्द, विनोद यादव,दिलीप विन्द, राम कुमार उपाध्याय,अखिलेश कुमार वर्मा, दीपक पाल रबि यादव, प्रमोद यादव कृष्ण कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *