भायंदर। मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास ने मीरा भायंदर महानगरपालिका में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से पाँच सौ करोड़ के भ्रष्टाचार
का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की किस तरह शहर के कचरा व्यवस्थापान और साफ सफाई के टेंडर में नियमों को ताक पर रखकर ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी और कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ठेका दिया गया और मनपा अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के पैसो की बर्बादी करते हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया.उन्होंने बताया की किस तरह कंपनी अपने कर्मचारियों का हक़ मारकर मोटा मुनाफा कमा रही है और उसका एक हिस्सा अधिकारियो को दिया जा रहा है. एड रवि व्यास ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से कंपनी का टेंडर रद्द कर जिम्मेदार अधिकारियो के खिलाफ एंटीकरप्शन ब्यूरो से जाँच करवाईं जाए.इस बारे में एड रवि व्यास ने इस घोटाले के सभी कागजात के साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महापालिका आयुक्त से लिखित शिकायत भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *