काशी के पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच महाआरती

मुंबई। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य राज प्रकाश सुर्वे द्वारा 21 जनवरी को शाम 6 बजे, दहिसर पूर्व के अशोकवन शिव वल्लभ मार्ग पर श्री राम का उद्घोष कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत शामिल होंगे।स्थानीय शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर देश-विदेश के प्रसिद्ध नर्तक आधुनिक संगीत, भक्तिमय वातावरण में राम नाम का जाप, गणपति की स्तुति पर मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगे। साथ ही राज सुर्वे ने बताया कि गंगा तट पर होने वाली महाआरती की तरह ही काशी के वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के बीच उद्योग मंत्री उदय सामंत द्वारा महाआरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां भगवान श्री राम, सीता माता, राम लक्ष्मण, हनुमान के सीधे दर्शन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *