मुंबई। सामाजिक, सांस्कृतिक व पर्यावरण पर विगत 20 वर्षों से कार्य करने वाली संस्था मानव सेवा मिशन द्वारा आयोजित तिल गुड़ कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित हुए। प्रोफेसर अंबरिश दुबे ने प्रभु राम के संदर्भ में अपने विचार रखे। संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, महासचिव रामबली त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आदित्य इंस्टीट्यूट के प्रबंधक आदित्य मिश्र ने अपने विचार रखे। उद्योगपति राधेश्याम मिश्र,संदीप पाण्डेय,लालचंद तिवारी,पूर्व प्रधानाचार्य पी एन द्विवेदी ने त्योहार की महत्ता पर प्रकाश डाला।संचालन वरिष्ठ शिक्षक राजीव मिश्र ने किया। डॉ प्रशांत दुबे, डॉ राजेश चौबे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *