मीरा भायंदर में साकार होगा रामराज्य का सपना – विक्रम प्रताप सिंह

भायंदर। अयोध्या में भगवान श्री राम के आगमन की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए पूरे देश में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। मीरा भायंदर शिवसेना तथा प्रताप फाउंडेशन द्वारा अयोध्या में भगवान राम के आगमन के स्वागत में ऐतिहासिक रामराज्य रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। रथ यात्रा में श्री रामलला के सजाए गए भव्य रथ के साथ हजारों की संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन सवार शामिल हुए। महाराष्ट्र के धर्मवीर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में आयोजित रामराज्य रथ यात्रा में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक, जिला प्रमुख राजू भोईर,यात्रा महाराष्ट्र के धर्मवीर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में आयोजित रामराज्य रथ यात्रा में विधायक प्रताप सरनाईक,वरिष्ठ नगरसेवक परशुराम म्हात्रे, विद्याशंकर चतुर्वेदी , कपिल परमार, जगदीश नाईक समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गुरु वेदप्रकाश, महाराज स्वामी राधा रंग महाराज , संतोष महराज, हरहर महादेव , विनोद राजगुरु समेत अनेक संत इस रथ यात्रा में शामिल हुए। यह रथ यात्रा भायंदर पश्चिम स्थित सुभाष चंद्र बोस मैदान से प्रारंभ होकर मीरा रोड स्थित इस्कॉन मंदिर , जया लॉन में महाप्रसाद एवं शशिकांत शुक्ला द्वारा गए गए भक्ति गीतों के साथ समाप्त हुई। अंत में कार्यक्रम के संयोजक शिवसेना विधानसभा प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में मीरा भायंदर में रामराज्य का सपना साकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *