अयोध्या। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त करने के बाद उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने आज रामलला का दर्शन करने के बाद अत्यंत भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह हमारे महान पूर्वजों और पूज्य पिताजी के आशीर्वाद से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण रहा जब प्रभु श्री राम के आगमन के साथ ही उनका दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ज्ञातव्य हो कि संतोष सिंह मुंबई के इकलौते ऐसे उत्तर भारतीय रहे, जिन्हें राम जन्मभूमि न्यास समिति की तरफ से आमंत्रित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *