मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश में एमएलसी कपिल पाटिल ने मित्र धाम सभागृह पारले, पूर्व मुंबई में आयोजित सावित्री फातिमा आदर्श शिक्षक पुरस्कार आयोजन में श्रीमती टी एस बाफना जूनियर कॉलेज , मलाड पूर्व, मुबई की शिक्षिकाओं श्रीमती मैरी जान , इंग्लिश डिपार्टमेंट, डॉ जिगना देसाई, एस पी डिपार्मेंट एवं श्रीमती अंकिता लाखा , ई वी एस डिपार्मेंट को उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल,सुपरवाइजर, शिक्षगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *