सुलतानपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लोकप्रिय छात्र नेता रहे सुभाष चंद्र त्रिपाठी की स्मृति में पिछले कई वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। 23 जनवरी को एकनैनी स्टेडियम (हिदुआबाद ) में कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ हुआ। भाजपा नेता रितेश दुबे ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर करौंदी कला बीजेपी अध्यक्ष विक्की वर्मा,समाजसेवी गिरीश चंद्र त्रिपाठी, बाबा तिवारी, विपिन तिवारी, गोले तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार की घोषणा की गई है। विजेता टीम को 51 हजार रुपए, उपविजेता को 31 हजार रुपए, मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को 15 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। एडवोकेट राकेश त्रिपाठी तथा डॉ विवेक तिवारी संरक्षक के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *