मुंबई।साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 को श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी उपस्थित थे।विशेष कवि सम्मेलन का संचालन संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप श्रीराम स्तुति करते हुए प्रारंभ किया।देश के उत्कृष्ट साहित्यकारों की उपस्थिति तथा उनके काव्यपाठ ने संपूर्ण वातावरण को राममय कर दिया।उपस्थित साहित्यकारों में कवियत्री सीमा नयन,करूणा दुबे,ममता अनिका,ममता राजपूत हीर,नूतन सिंह कनक,आनंदी सिंह रावत,सिंधवासिनी तिवारी,मीनाक्षी मीनू,संज्ञा प्रगाथ,पूनम गुप्ता,दिवाकर सिंह प्रबल,सुमित जोशी,रवि यादव प्रितम एवं योगेश बहुगुणा योगी ने श्रीराम स्वागत में खूबसूरत गीतों,ग़ज़लों एवं मुक्तकों से श्रोता साहित्यकारों को मंत्र मुक्त कर दिया।अंत में संस्था उप-सचिव सीमा नयन ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए जय श्रीराम के जयकारे के साथ कवि सम्मेलन का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *