प्रतापगढ़। सामाजिक एकीकरण से राजनीतिक मजबूतीकरण की ओर छलांग लगाते हुए महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा – प्रतापगढ़ ने चिलबिला में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नंद, नाई, सेन सविता सलमानी समाज का जन सैलाब उमड़ पड़ा। प्रतापगढ़ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के भावी लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर एस पी सिंह पटेल एवं एम डब्ल्यू ओ के प्रान्तीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा व जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने संयुक्त रूप से जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री तथा गोंडा जनपद के गौरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे संजय सविता विद्यार्थी ने बतौर मुख्य अतिथि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देकर भाजपा पिछड़े वर्गों को गुमराह कर रही है, हमें भाजपा की साजिशों को बेनकाब करना है और आगामी लोकसभा चुनाव में डाक्टर एस पी सिंह पटेल को प्रतापगढ़ से जिता कर संसद भेजने का कार्य करना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब नाई, सेन, सविता, सलमानी सहित संपूर्ण अति पिछड़ी जातियों को एक होकर संघर्ष करते हुए अपने हक अधिकार व मान सम्मान की रक्षा सुरक्षा के लिए स्वयं सड़कों पर उतरना होगा। विशिष्ट अतिथि एस पी सिंह पटेल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि हम सदैव आपके सुख-दुख में आपके कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और कर्पूरी ठाकुर जी के सपनो को साकार करने का मजबूती से प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के चौधरियों, महिलाओं और शाल, 30 मेधावी छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। 85 महिलाओं को कंबल भी वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा नागराज शर्मा ने किया। सभा को सम्बोधित करने वालों में सचिन शर्मा, उदय राज शर्मा, रंजीत शर्मा,कमलेश कुमार कमल, धीरेंद्र शर्मा गोबरी, एडवोकेट सत्य प्रसाद शर्मा, डॉक्टर शिव बाबू,शर्मा, जय सिंह प्रताप यादव, रंजीत शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सागर शर्मा,राकेश शर्मा, डी के शर्मा आदि लोग प्रमुख रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन इलाहाबाद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जनपद की कोने-कोने से लोग आए जिसमें प्रमुख रूप से रामकुमार शर्मा, बृजेश पांडे, दीपक शर्मा, राम लखन शर्मा, रामचंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, संदीप शर्मा, जनार्दन शर्मा, विनोद शर्मा, अरविंद शर्मा, दूधनाथ शर्मा, रमाकांत शर्मा, विजय कुमार शर्मा, सूर्य नारायण शर्मा, अमित शर्मा, ठाकुर प्रसाद शर्मा, सत्यम शर्मा, हंसराज विश्वकर्मा, राम बहादुर शर्मा, महेंद्र शर्मा नन्हे, अनीस सलमानी, पंकज शर्मा, अशोक शर्मा, राम प्रकाश चौधरी, चौधरी संदीप शर्मा, रामकुमार लेखपाल जी, सीताराम शर्मा, रामबाबू शर्मा, दीपक शर्मा, दिनेश दानी, सुधीर शर्मा, कन्हैयालाल, सिराज अहमद, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, राधेश्याम शर्मा, अशोक कुमार इत्यादि सैकड़ो संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *